Arrested for making video viral with firearm
- फोटो : BANDA
बांदा। तमंचा लहराते हुए सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने वाला युवक अगले ही दिन पुलिस के हत्थे चढ़ गया। तमंचा और दो कारतूस भी बरामद हुए हैं। बुधवार को सोशल मीडिया पर यह फोटो वायरल हुआ था। गुरुवार को अखबारों की सुर्खियां भी बना।
बिसंडा थाना पुलिस ने इस पर तत्काल खोजबीन करते हुए थाना क्षेत्र के चौसड़ गांव निवासी कमलेश कुमार प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया। 12 बोर का तमंचा और दो कारतूस भी बरामद कर लिए। आरोपी कमलेश ने फेसबुक अकाउंट पर यह फोटो वायरल की थी। ओरन चौकी प्रभारी राजेश मौर्य और हमराही कांस्टेबल रंजीत यादव व विकास कुमार ने गिरफ्तारी की।