फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: अर्नब तूफान से धान-ज्वार की फसल पर संकट

विज्ञापन
फोटो-17-खेत में बिछी धान की फसल। संवाद
विज्ञापन
बांदा। अर्नब तूफान के असर से मौसम का मिजाज बदल गया है। शुक्रवार रात बूंदाबांदी के बाद शनिवार को दिनभर बादल छाए रहे। धूप न निकलने और ठंडी हवाओं से मौसम में ठंडक बढ़ गई। वहीं, धान व ज्वार की फसल पर संकट बढ़ गया है।
विज्ञापन

मौसम के इस बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में तैयार खड़ी धान की फसल पहले ही बारिश और तेज हवाओं से बिछ चुकी है। लगातार बदली और नमी से धान का दाना काला पड़ने और गुणवत्ता खराब होने की आशंका है। इसका असर सरकारी खरीद के दौरान मिलने वाले मूल्य पर भी पड़ सकता है।
वहीं, ज्वार की फसल भी खेतों में गिर गई है। इससे उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है। अचानक बदले मौसम से आमजन का जनजीवन भी प्रभावित रहा। किसानों को अब मौसम साफ होने का इंतजार है, ताकि खेतों में बिछी फसलों को और नुकसान से बचाया जा सके। उधर, अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें