बांदा। कोषागार से पेंशन पाने वाले पेंशनर नवंबर में घर बैठे मोबाइल से डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन
मुख्य कोषाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि इसके लिए मोबाइल में आधार फेस आरडी और जीवन प्रमाण एप डाउनलोड करना होगा। प्रमाण पत्र जमा करने के लिए कोषागार आने की जरूरत नहीं है।
पेंशनरों की मदद के लिए कोषागार में दो कर्मचारियों की हेल्प डेस्क बनाई गई है। बैंकों और डाकघरों में भी यह सुविधा उपलब्ध है। जानकारी के लिए कोषागार के मोबाइल नंबर 8765923635, 7905730010 और डाक विभाग के नंबर 9794347496 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने पेंशनरों से ऑनलाइन प्रमाण पत्र जमा कर भीड़ से बचने की अपील की है। (संवाद)