बांदा। अतर्रा थाना पुलिस ने बंशा पुरवा में शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। एक को गिरफ्तार कर एक तमंचा और पांच अधबने तमंचे आदि बरामद किए। अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया कि आपरेशन पाताल के तहत की गई इस कार्रवाई में पुलिस को दो नाल, मशीन, भट्ठी आदि भी मिली है। यहां बनाए जाने वाले तमंचे दो से ढाई हजार रुपये में बेचे जाते थे।
गिरफ्तार आरोपी रामबाबू आरख अपने घर पर यह फैक्ट्री चला रहा था। पुलिस टीम में इंस्पेक्टर अनूप कुमार दुबे, एसआई मनीष कुमार व नौशाद खां और कांस्टेबल कुलदीप पटेरिया, नकुल राय, ऋषि अग्निहोत्री, महिला कांस्टेबल उमा क्षत्रिय शामिल हैं। (संवाद)