फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपाइयों ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

Thu, 08 Sep 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन देेते बसपा नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। बारिश और बाढ़ से शहर और गांवों में हुए भारी नुकसान पर प्रभावितों को अभी तक मदद नहीं दी गई। इस बसपा ने शासन और प्रशासन के प्रति विरोध जताते हुए राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है। साथ ही शहर में केन नदी के तटबंध की मरम्मत और मार्जिनल पंप का अधूरा काम पूरा कराने की मांग की है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को बसपा नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन कलेक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी सईद अहमद को सौंपा। इसमें कहा गया कि केन, यमुना, बागै, रंज आदि नदियों से सैकड़ों गांवों में मकान, खेती तथा घर-गृहस्थी का नुकसान हुआ है। सैकड़ों परिवार खुले आसमान में दिन बिता रहे हैं।

बाढ़ से नुकसान का प्रशासन अब तक सर्वे नहीं करा पाया। न ही कोई मदद दी गई है। बसपा नेताओं ने मांग की कि वास्तविक नुकसान का आंकलन कराकर पीड़ितों को आर्थिक मदद दी जाए। बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोगों को ऊंचे स्थल पर बसाया जाए। उन्हें मुफ्त पक्के आवास दिए जाएं। उनका कर्ज माफ हो।
विज्ञापन


ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष प्रदीप वर्मा, कोआर्डिनेटर मोहम्मद इदरीश, बल्देव प्रसाद वर्मा, लल्लू प्रसाद, जगदीश प्रसाद प्रजापति, शंभूदयाल प्रजापति, सुजीत पांडेय, सिराज खां, मधुसूदन कुशवाहा, बलवीर वर्मा, हरीराम कबीर, मुमताज अली, मनीष सिंह, अजय यादव, अवधेश दिनकर, भानु प्रताप वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें