बांदा। राजकीय महिला महाविद्यालय में शनिवार को सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्राचार्य प्रो.दीपाली गुप्ता और सड़क सुरक्षा प्रभारी डॉ विनय कुमार पटेल की देखरेख में महाविद्यालय के झलकारी बाई सभागार में प्रतियोगिताएं हुईं। क्विज प्रतियोगिता में आस्था प्रथम, अंशिका गुप्ता द्वितीय तथा तितिक्षा गुप्ता को तृतीय स्थान मिला। भाषण प्रतियोगिता में अंशिका गुप्ता प्रथम, मानसी अवस्थी द्वितीय तथा नौरिन तमन्ना व अदिति मिश्रा ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।
इसी तरह पोस्टर प्रतियोगिता में भी अंशिका गुप्ता ने बाजी मारी। जबकि आस्था को दूसरा और उज्जवल सिंह को तीसरा स्थान हासिल हुआ। निर्णायक मंडल में डॉ.सबीहा रहमानी, डॉ.अंकिता तिवारी, डॉ. रामनरेश पाल, डॉ.मो.अफज़ल, डॉ.सचिन मिश्रा, डॉ.आदित्य प्रताप सिंह शामिल रहे। प्राचार्य प्रो. दीपाली गुप्ता ने सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी दी व प्राध्यापकों और छात्राओं को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई।