नरैनी। विद्यालय के बच्चों के साथ क्षेत्रीय विधायक ने वीर बाल दिवस मनाया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया ।गुरु गोविंद सिंह जयंती के अवसर पर खालसा के चार साहबजादों की शहादत दिवस 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाया जाता है। इसके तहत मंगलवार को कस्बा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में क्षेत्रीय विधायक ओम मणी वर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ विद्यालय पहुंचकर सभी छात्रों को साहबजादों के बारे में बताया।
बताया कि देश के युवाओं, किशोरों और महिलाओं में राष्ट्र निर्माण के लिए योगदान एवं मूल्यों को स्थापित एवं सुदृढ़ करने के उद्देश्य से वीर बाल दिवस मनाने का फैसला लिया गया है । कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता ओम प्रकाश पाण्डेय, डा देवेंद्र सिंह भदोरिया , राघवेंद्र त्रिपाठी, विद्यालय के प्राचार्य शिक्षक और छात्र छात्राएं मौजूद रहे। (संवाद)