श्री सद्गुरु साईं बाबा महाराज एवं हनुमंत महाराज के छठे वार्षिकोत्सव की मंगलवार को शुरुआत हुई। 26 को शोभायात्रा व कन्या भोज के साथ समापन होगा।
छाबी तालाब स्थित कालका देवी मंदिर में पंडित राजेंद्र कृष्ण शास्त्री ने संगीतमयी कथा के शुभारंभ पर विराजमान देवी-देवताओं का पंचतत्वों से अभिषेक किया। हवन, आरती व छप्पन भोग लगाया गया।
शाम को सद्गुरु साईं बाबा महाराज की शोभायात्रा में महिला व पुरुष भक्तों की भारी भीड़ जुटी। शोभा यात्रा में साईंग्रंथ के साथ भक्त डीजे की धुन पर जमकर थिरके। भक्तों में प्रसाद वितरित किया। देर शाम भजन संध्या व दीपदान का कार्यक्रम हुआ।
तिंदवारी प्रतिनिधि के अनुसार, मूंगुस गांव में रविदास जयंती समारोह समापन पर कन्या भोज व भंडारा हुआ। संत रविदास, गौतम बुद्ध, डॉ. अंबेडकर की आकर्षक झांकी निकाली गई। समाजसेवी शिव नारायण (महोखर), रामआसरे निर्मल, भैंरो प्रसाद (बबेरू), गोरेलाल (अंबेडकर नगर, बांदा), अधिवक्ता जयकरन वर्मा, शिवभूषण वर्मा, दुर्गा प्रसाद दोहरे, ज्ञानेश्वर प्रसाद आदि मौजूद रहे।