फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग मार्ग हादसों में चार घायल

Tue, 24 Feb 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग मार्ग हादसों में चार राहगीर जख्मी हो गए। सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पैलानी निवासी सुशीला (35) सोमवार की शाम पति शंकर के साथ बाजार से घर लौटते समय बाइक से गिरकर जख्मी हो गई।
विज्ञापन


उधर, मढ़ियानाका निवासी बच्ची लाल (20) मंगलवार को सुबह अलीगंज के नजदीक चलती बस से उतरते समय गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। अन्य घटना में तरायां (बबेरू) निवासी बेनी माधव (20) मंगलवार को बाइक पर बहन के घर कमासिन जाते समय ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हो गया।

उधर, परास गांव निवासी प्रीति सिंह (17) पुत्री रामप्रकाश मंगलवार को शाम इंटरमीडिएट विज्ञान की परीक्षा देकर बाइक पर भाई के साथ घर आ रही थी। बस के पहिए से छिटक कर छात्रा के सिर में गिट्टी लग गई। बेहोशी हालत में उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। उधर, चौधरी नगर निवासी करन राजपूत का नौ वर्षीय पुत्र सुनील मंगलवार को दरवाजे पर खेलते समय छज्जा ढहने से जख्मी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें