फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव में आकर्षक प्रस्तुतियां

Mon, 15 Feb 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। एसआरजे शिशु वाटिका विद्या मंदिर के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पूर्व एमएलसी युवराज सिंह व एडीजे नरेंद्र कुमार झा ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरूआत कराई।
विज्ञापन


छात्रा वंदना, अपूर्वा व दीपिका ने सरस्वती वंदना और अभिमन्यु, अपूर्वा, अपर्णा, तमन्ना व आस्था ने स्वागत गीत गाया। सुहानी मिश्रा, इस्लीन, गीतांजलि, काव्या, श्रेया, कृति, अनंत, अथर्व ने भक्ति गीत गाए। तान्या, सगुन, अपूर्वा ने एकल नृत्य, तमन्ना ने कत्थक और आरोही व महक ने हास्य नाटक प्रस्तुत किया।

वैभव, अभिमन्यु, अंकित, रोशन, शिवांगी, प्रगति, दीपिका, खुशबू आदि ने होली गीत गाए। संचालन मनोज अग्रवाल व अंजना सिंह ने किया। ब्लाक प्रमुख विशंभर सिंह लालू, प्रबंधक लवलेश सिंह, कोषाध्यक्ष महाराज नारायण द्विवेदी, अजित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी प्रधानाचार्य जयेश त्रिपाठी व प्रधानाचार्य अखिलेश कुमार पांडेय ने आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें