बांदा। अन्ना गायों को भुखमरी से बचाने और ‘गोमाता’
के नाम पर दानकर पुण्य कमाने वालों में कुछ और लोग आगे आए हैं। बड़ोखर
खुर्द गांव में चल रहे काऊ गेस्ट हाउस में संरक्षण पा रहीं गायों के लिए
भूसा की कीमत दान की है।
उधर, काऊ गेस्ट हाउस में अन्ना गायों की संख्या में इजाफा हो रहा है। कोई भी पशुपालक अपनी छोड़ी हुई गाय को लेने फिलहाल नहीं आ रहे।
गेस्ट
हाउस के संचालक प्रगतिशील किसान प्रेम सिंह सभी गायों की पूरी गंभीरता से
व्यवस्था और सेवा कर रहे हैं। गोरक्षक संगठनों के लोग अभी भी चुप्पी साधे
हैं।
आज के अन्नदाता
1. युवराज सिंह (पूर्व एमएलसी), कैलाशपुरी (बांदा)- 2100 रुपये।
2. मुन्नीलाल गुप्ता व उनकी पत्नी राजदुलारी (बुंदेलखंड टीवी सेंटर, बांदा)- 1100 रुपये।
3. प्रेमा सिंह (ग्राम विकास अधिकारी), बड़ोखर ब्लाक- 1100 रुपये।
4. राहुल श्रीवास्तव (ज्ञान मेडिकल स्टोर, कटरा), बांदा- 1000 रुपये।
5. वीपी कटियार (डिप्टी कमिश्नर, सेल टैक्स), बांदा- 2100 रुपये।
6. संतोष ढंढारिया (पेट्रोलपंप, पीलीकोठी), बांदा- 1100 रुपये।
7. डॉ.यूपी सिंह (पूर्व स्वास्थ्य निदेशक), कालूकुआं (बांदा)- 1100 रुपये।
8. नारायण दास गुप्ता (टीचर), बांदा- 1000 रुपये।
9. विश्वजीत दास (पश्चिम बंगाल)- 500 रुपये।
10. चच्चू-बच्चू किराना स्टोर (सब्जीमंडी, बांदा)- 1000 रुपये।
11. अतुल अवस्थी (टीचर), खुरहंड (बांदा)- 50 किलो पूड़ी।