फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: झांसी के अंकित ने राजस्थान के श्यामलाल को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। परसहर गांव में सोमवार को दंगल का आयोजन किया गया। इसमें कई पहलवानों ने दाव-पेंच दिखाकर दर्शकों को रोमांचित किया।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के परसहर गांव में प्रधान संघ के अध्यक्ष चंद्रभान यादव की ओर से दंगल आयोजित किया गया। उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि हरिश्चंद्र सोनकर ने किया। दंगल में दूसरे प्रदेशों के पहलवानों ने भाग लिया। पहली कुश्ती श्यामलाल पहलवान राजस्थान और अंकित यादव पहलवान झांसी के बीच हुई। इसमें अंकित यादव ने श्यामलाल को हरा दिया।
दूसरी कुश्ती बबलू पहलवान बांदा और शाहबाज पहलवान अलीगढ़ के बीच हुई। दोनों पहलवानों में 12 मिनट तक जोर आजमाइश चलती रही। आखिर में कुश्ती बराबरी पर छूटी। इसके अलावा कई और पहलवानों ने प्रतिभा दिखाई। विजेता पहलवानों को 5100 रुपये व ट्राॅफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा दिल्ली, हाथरस, झांसी, अलीगढ़, मथुरा, अयोध्या, सतना के पहलवानों ने भी दमखम दिखाया। संचालन ओमकार प्रधान दिवली ने किया। राजेंद्र सोनकर प्रधान तरहटी कालिंजर, कमलेश निगम, रोहित, भैरमदीन, दिनेश पटेल, रज्जू प्रसाद, लालू यादव सहित सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें