फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बस अड्डे की छतों पर खुलेंगे बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। आमदनी बढ़ाने के लिए रोडवेज ने नई तरकीब निकाली है। विभाग अब बस अड्डे की छत किराये पर देगा। मंडल के तीन जिलों बांदा, चित्रकूट और महोबा के रोडवेज के स्टैंडों की छत पर बाजार खोले जाएंगे।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप अग्रवाल ने बताया कि रोडवेज के बस अड्डों की छतों को किराये पर उठाया जाएगा। इसमें बाजार के अलावा किरायेदार यात्रियों के मनोरंजन के साधन भी जुटा सकते हैं, लेकिन निर्माण सिर्फ अस्थायी रहेगा। शासन ने चित्रकूटधाम मंडल के तीन बस अड्डे महोबा, चित्रकूट और बांदा की छतों को किराए पर उठाने के आदेश दिए है। परिवहन निगम लोक निर्माण विभाग से छतों की क्षमता का परीक्षण करा रहा है, जिससे पता चल सके कि छत कितना भार उठा सकती है। अधिकारियों का कहना है कि क्षमता और नापजोख के बाद ही स्टैंड की छतों का किराया तय किया जाएगा।
परिवहन निगम के प्रधान प्रबंधक आरएन वर्मा ने आरएम को भेजे गए आदेशों में कहा कि राजस्व बढ़ाने के लिए प्रदेश के 73 बस स्टैंडों के भवन को किराए उठाया जाना है। इनमें चित्रकूटधाम मंडल के तीन बस स्टैंड भवन शामिल है। प्रधान प्रबंधक ने आरएम को बस स्टैंडों की छत की पीडब्ल्यूडी से नाप जोख कराने के आदेश दिए हैं। स्टैंड पर ही बाजार होने से यात्रियों को काफी सुविधा होगी, वे सफर के दौरान काम आने वाली चीजों की खरीद-फरोख्त कर सकेंगे। बता दें कि अभी अतर्रा रोड स्थित बस स्टैंड के भीतर अभी कोई दुकान नहीं है। इससे लोगों को बसों का इंतजार करना भारी पड़ता है। छत पर बाजार खुलने यात्रियों को कैंटीन की भी सुविधा उपलब्ध हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें