बांदा। कृष्णा आइडियल हायर सेकेंडरी स्कूल में दो
दिवसीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू हो गई। 50 मीटर दौड़ में अनिल प्रथम,
मुजम्मिल द्वितीय और अर्पित साहू तृतीय रहे।
400 मीटर में ओम प्रकाश, विवेक सिंह और प्रियांशी तथा लंबी कूद में अंकित ओमदत्त और कुलदीप क्रमश: प्रथम द्वितीय व तृतीय रहे।
खेल
की शुरुआत क्रीड़ाधिकारी केपी सिंह और पूर्व क्रीड़ाधिकारी सबल सिंह ने
की। ऊंची कूद में कुलदीप, अंकित गुप्ता और तुषार्थ को पहला, दूसरा व तीसरा
स्थान मिला।
कबड्डी के सेमीफाइनल में मेजबान कृष्णा आइडियल स्कूल
की प्राइमरी व जूनियर दोनों ही टीमें विजयी हुईं। म्यूजिकल प्रतियोगिता में
हिमांशु, ओम कुमार और शुभ गुप्ता तथा कैंडल प्रतियोगिता में अभिषेक कुमार,
प्रिंस और मुजम्मिल क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे।
कार्यक्रम
की अध्यक्ष कवि डा. सीपी दीक्षित ललित ने की। संयोजक और स्कूल
प्रधानाचार्य जेपी यादव ने आभार जताया। सपा पूर्व जिलाध्यक्ष इम्तियाज खां,
भाजपा नेता अशोक त्रिपाठी जीतू भी शामिल रहे।