फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमन और सद्भाव का पैरोकार है इस्लाम

Wed, 23 Dec 2015 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। रबिअव्वल माह में पैगंबरे इस्लाम के जन्मदिन के उपलक्ष्य में हो रहे जलसों की श्रृंखला में मंगलवार की रात मर्दननाका स्थित मदरसा पठान बाबा मेें जलसा हुआ।
विज्ञापन


कानपुर से आए मौलाना हाशिम ने कहा कि इस्लाम अमन और सद्भाव का हमेशा अलमबरदार और पैरोकार रहा है और रहेगा। उन्होंने कहा कि पैगंबर के बताए रास्ते पर चलना ही पैगंबर से मोहब्बत का पैगाम है।

गोवा से आए मौलाना रियाजुल कादरी ने भी जलसे को संबोधित किया। संचालन कर रहे हाफिज हामिद रजा ने नातिया शायरी के जरिये समां बांधा।

बड़ी संख्या में लोग देर रात तक जमे रहे। जलसे का आयोजन स्थानीय रबिअव्वल कमेटी ने किया था। दरगाह खानकाह के सज्जादा नशीन सैय्यद इकरार अहमद रिजवी मियां भी शरीक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलसे में हाफिज साबिर चौधरी, अंसार अहमद सिद्दीकी, साबिर राईन, रफीक, वाजिद अली, कासिम रजा, जुल्फिकार, शानू खां, जाबिर हुसैन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें