फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैश न मिलने से नाराज लोगों का बैंक में हंगामा

Wed, 04 Jan 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
सड़क पर जाम लगाए उत्तेजित ग्राहक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा/ओरन। नोटबंदी की समय सीमा खत्म होने के बाद बैंकों में कैश की किल्लत बरकरार है। ग्रामीण बैंकों में कैश की कमी से उपभोक्ताओं के सब्र का बांध टूटने लगा है। ताजी घटना में इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक ओरन शाखा में कैश न मिलने से नाराज लोगों ने बवाल किया।  बैंक परिसर में बैंक अधिकारियों के खिलाफ नारे लगाए और सिंहपुर रोड चौराहे पर जाम लगा दिया। लगभग दो घंटे बाद कैश वितरण शुरू होने पर ग्रामीणों ने जाम खत्म कर दिया।
विज्ञापन


बुधवार को सुबह बैंक खुलने से पहले ही बड़ी संख्या में लोग कैश के लिए लाइन में लग गए। काफी देर तक कैश न बंटने पर उपभोक्ताओं के सब्र का बांध फूट गया। उपभोक्ताओं और बैंक कर्मचारियों के बीच तीखी झड़प होने लगी। बैंक में कैश न होने की जानकारी मिलने पर उपभोक्ता उत्तेजित हो गए। बैंक के अंदर अधिकारियों के खिलाफ नारे लगाने शुरू कर दिए। बैंक सुरक्षा कर्मियों ने मान-मनौव्वल कर उपभोक्ताओं को बैंक से बाहर निकाला। गुस्साए ग्रामीणों ने सिंहपुर रोड चौराहे पर जाम लगाकर आवागमन ठप कर दिया। जाम से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। किसान कमल सिंह व अमर सिंह ने बताया कि कैश के लिए वह चार दिनों से बैंक के चक्कर लगा रहे हैं। घंटों लाइन में लगने के बाद कैश खत्म होने की सूचना देकर उन्हें बैंक से लौटा दिया जाता है। रसूख और जान-पहचान वालों को कैश दिया जा रहा है।

चौकी सिपाहियों और व्यापार मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार के समझाने-बुझाने पर भी उपभोक्ताओं ने जाम खत्म नहीं किया। हंगामा बढ़ने पर शाखा प्रबंधक ने बैंक उच्चाधिकारियों से बातचीत कर कैश की व्यवस्था कराने का अनुरोध किया। दोपहर बाद मुख्यालय से कैश पहुंचने के बाद कैश बांटा गया। इसके बाद जाम खत्म हुआ। शाखा प्रबंधक रामगोपाल गुप्ता ने बताया कि मुख्यालय से मांग के मुताबिक कैश नहीं मिल रहा। जितना कैश आया था उपभोक्ताओं को बांटा गया है। यहां के हालात से उच्चाधिकारियों को पत्र लिख कर बताया गया कि शाखा में रानीपुर, शाहपुर, उतरवां और बाघा समेत 20 गांवों के लगभग 17 हजार उपभोक्ताओं के खाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें