नरैनी। मां व पत्नी से घरेलू किसी बात को लेकर विवाद होने पर मजदूर ने फंदा लगाकर जान दे दी। कोतवाली क्षेत्र के कबौली गांव निवासी चंदन (26) ने शुक्रवार को दोपहर घर के अंदर कुंडी बंदकर दुपट्टे से फंदा लगा लिया। परिजनों ने बताया कि सुबह मां व पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। वह मजदूरी करके दोपहर दो बजे खाना खाने के लिए घर आया। खाना खाने के बाद कमरे के अंदर से दरवाजा बंद लिया।
चार बजे तक दरवाजा न खुलने पर मां रज्जी ने आवाज लगाई। कोई आहट न मिलने पर बगल से दीवार में बने छेदों से देखा शव फंदे में टंगा हुआ था। परिजनों ने बताया कि वह शराब के नशे का आदी था। नशे की हालत में उसने यह कदम उठाया है। मृतक दो भाई एक बहन है। यह बड़ा भाई था। विवाहित है। एक पुत्र है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सैनी ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।