फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पत्नी के मायके जाने से नाराज मजदूर ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कहासुनी और मारपीट से परेशान पत्नी के मायके जाने से नाराज मजदूर ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। पिता ने कमरे में उसे लटका देखा तो परिजनों को जानकारी हो सकी।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के सिमौनी गांव निवासी रज्जन यादव (26) ने रविवार की देर शाम घर के कमरे में पंखे के हुक से साड़ी से फंदा लगा लिया। पिता बिंदा यादव ने देखा तो परिजनों को जानकारी हो सकी। भाई रामनरेश ने बताया कि वह चार भाई हैं। रज्जन सबसे छोटा था। दो दिन पहले रज्जन नशा करके घर आया था। नशे में उसका और उसकी पत्नी नीतू के बीच झगड़ा हो गया था। रज्जन ने नीतू के साथ मारपीट कर दी थी। इससे नीतू ने अपने मायके फोन करके पिता को बुला लिया था। पिता के आने पर वह अपने मायके जमवारा गांव चली गई थी। पत्नी के मायके जाने से नाराज होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। रज्जन दिल्ली में मजदूरी करता था। वह 15 दिन पहले गांव आया था। बबेरू कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि पति-पत्नी के आपसी विवाद के चलते फंदा लगाकर खुदकुशी की है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें