फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बिजली गुल होने पर फूटा गुस्सा, पावर हाउस पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। रिवैंप योजना में ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने व लाइन बदलने में भले ही करोड़ों रुपये ठिकाने लगा दिए गए हैं, पर गर्मी बढ़ते ही उपभोक्ता कटौती झेलने को विवश हैं। शहर के खाईंपार और कांशीराम कालोनी निम्नीपार में 20 घंटे बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान हो गए। रात 12 बजे पीलीकोठी पावर हाउस पहुंचकर हंगामा किया। इसमें महिलाएं भी शामिल रहीं। लाइन चालू होने के बाद उपभोक्ता घर लौटे।
विज्ञापन

पीलीकोठी विद्युत उपकेंद्र से जुड़े खाईंपार मोहल्ला में मंगलवार को सुबह चार बजे अचानक ट्रांसफार्मर में आग लग गई, जिससे आग की तेज लपटों के साथ वह फुंक गया। पूरे मोहल्ले की बिजली गुल होने से लोग गर्मी में बिलबिला उठे। सुबह पेयजल आपूर्ति न होने से एक-एक बाल्टी पानी को तरस गए। लोगों की उम्मीद थी कि दोपहर तक ट्रांसफार्मर बदल जाएगा, लेकिन देर शाम बिजली विभाग के जेई व अन्य कर्मचारी पहुंचे और आठ बजे नया ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति चालू करने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी।
इसके बाद फिर दूसरा ट्रांसफार्मर मंगाया गया। तब तक रात के 12 बज चुके थे। बिजली न बहाल होने से आक्रोशित मोहल्ले की महिलाएं व पुरुष पीलीकोठी पावर हाउस पहुंच गए। यहां किसी जेई व जिम्मेदार अधिकारी के मिलने पर हंगामा शुरू कर दिया। धरना देकर शासन और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारे लगाए। आक्रोश को देखते हुए पावर हाउस में तैनात कर्मी इधर-उधर गायब हो गए। बाद में नगर कोतवाली इंसपेक्टर अनूप दुबे पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। उन्होंने एसडीओ चंदन यादव को बुलवाया। तब तक खाईंपार की आपूर्ति शुरू हो चुकी थी। इसके बाद उपभोक्ता एसडीओ को चेतावनी देते हुए घर वापस गए। उधर, कांशीराम मोहल्ले में मंगलवार को पूरे दिन बिजली गुल रही। रात 11 बजे तक बिजली नहीं आई तो लोगों ने एसडीओ व जेई को फोन घनघनाए। फोन उठाने पर पीलीकोठी वापस हाउस पहुंच गए। यहां भी 12 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन



वर्जन-

-खाईंपार मोहल्ले में ओवरलोडिंग के चलते ट्रांसफार्मर फुंकने से आपूर्ति बाधित हुई थी। दूसरा ट्रांसफार्मर लगाया गया, पर काम नहीं कर सका। इससे समय लगा। -चंदन यादव, उप खंड अधिकारी, पीलीकोठी विद्युत उपकेंद्र, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें