फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: कोई ऐसा घर बताएं, जिसकी कुंडी न खुली हो- स्वतंत्र देव

विज्ञापन
विज्ञापन
खप्टिहा कलांं। लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने आए कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बूथ सम्मेलन पंच परमेश्वर सम्मेलन में हिस्सा लिया। परमहंस श्री रणछोड़ दास इंटर कॉलेज के व्यावसायिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने बूथ अध्यक्षों से पूछा कि ऐसा कोई घर रहा हो कि आपके खटखटाने पर भी उसकी कुंडी न खोली गई हो। इसके अलावा वह बूथ अध्यक्ष भी सामने आएं, जिन्हें अपने प्रधान व कोटेदारों की मदद न मिल रही हो। कुल मिलाकर मंत्री का पूरा फोकस मतदाताओं और उन तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का दिखाई दिया।
विज्ञापन

पहले की पार्टियों में मठ मंदिरों में लोग टीका लगाने से भी डरते थे, आज ऐसा नहीं है। हर बूढी मां भी कहती है की बेटा हो तो नरेंद्र मोदी जैसा। एक समय ऐसा था की शाम को बहू-बेटियां घर से बाहर नहीं निकाल पाती थी और अब देर रात जेवर पहन कर फोर लाइन से अयोध्या तक बड़े आराम से चली जाती हैं। आज पाकिस्तान भी मोदी की तारीफ कर रहा है। कहा कि काशी विश्वनाथ में जहां निकालने का रास्ता नहीं था, गोबर के ढेर लगे थे, वहां की आज अलग छवि देखने को मिलती है। कार्यक्रम में जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद, सांसद पुष्पेंद्र चंदेल, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, जिला अध्यक्ष संजय सिंह के अलावा पैलानी मंडल अध्यक्ष अमित निगम, अंकित सिंह महामंत्री नीरज सिंह, सेक्टर संयोजक खप्टिहा कलांं डॉ सुभाष गुप्ता, आत्म स्वरूप विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष मनोज पुरवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें