फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन की अमूल प्रोडक्ट शॉप सील

Sat, 11 Jun 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
बांदा रेलवे स्टेशन में सील की गई अमूल प्रोडक्ट की दुकान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। रेलवे स्टेशन पर स्थित अमूल कंपनी के उत्पाद बेचने वाली दुकान सील कर दी गई। यह कार्रवाई रेलवे के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक ने की। दुकानदार को नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब मांगा है। शुक्रवार को देर शाम रेलवे के मंडल वाणिज्य प्रबंधक, झांसी के निर्देश पर मुख्य वाणिज्य निरीक्षक (सीसीआई) संजय कुमार ने प्लेटफार्म नंबर एक पर चल रही अमूल कंपनी के प्रोडक्ट बेचने वाली दुकान को सील कर दिया।
विज्ञापन


वाणिज्य निरीक्षक ने बताया कि इसकी शिकायत उच्चस्तर पर हुई थी। उच्चाधिकारियों ने शिकायत की पड़ताल के लिए नाटकीय ढंग से ग्राहकों को दुकान पर भेजा। दुकानदार ने ग्राहक को ओवररेटिंग करते हुए पानी की बोतल 20 रुपये में दी। शिकायत में भी यही आरोप लगाया गया था। इस पर दुकान तत्काल सील कर दी गई। इस दुकान का लाइसेंस ममता यादव (झांसी) के नाम हैं। उन्हेें नोटिस जारी कर 15 दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। दुकान सील करने की कार्रवाई के दौरान वाणिज्य निरीक्षक के साथ आरपीएफ इंस्पेक्टर गोविंद कुमार और रेलवे प्वाइंट्स मैन दिनेश कुमार भी उपस्थित थे।

उधर, दुकान के ठेकेदार ने सील कार्रवाई को बेवजह परेशान करने की कार्रवाई बताया है। कहा है कि एक जनप्रतिनिधि के इशारे पर रेल अधिकारी उत्पीड़न कर रहे हैं। ओवररेटिंग की बात गलत है। ठेकेदार ने आरोप लगाया कि रेलवे, आरपीएफ और जीआरपी के लोग उसकी दुकान से हजारों रुपये का ठंडा पानी और कोल्ड ड्रिंक पी जाते हैं तब उन पर कोई कार्रवाई नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें