फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूखे बुंदेलखंड में लहलहा रही मेधा की फसल

Sat, 11 Jun 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
पालीटेक्निक प्रवेश परीक्षा में टॉप करने पर सुधीर को मिठाई खिलाता भाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। बुंदेलखंड में खेत और धरती सूखी होने के बावजूद यहां मेधावियों की फसल लहलहा रही है। यह पहला ऐसा अवसर है, जब अकाल के हालात में यहां के मेधावी अपनी प्रतिभा का डंका बजा रहे हैं। प्रदेश स्तर पर मुकाम हासिल रहे हैं। सूखे से मायूस किसानों के बेटे संयुक्त प्रवेश परीक्षा, यूपी कैटेट और पालीटेक्निक प्रवेश परीक्षा में यूपी टॉपर बने हैं। सारे मेधावी साधारण घरानों के हैं।
विज्ञापन


इस वर्ष जहां सूखा और अन्य दैवी आपदाओं से बुंदेलखंड कराह रहा है, वहीं संकट के इस दौर मेें मेधावी युवा बुंदेलखंड को शोहरत दिला रहे हैं। मई मेें बीएड में दाखिले के लिए हुई प्रवेश परीक्षा में अंकित ने प्रदेश में पहला स्थान पाया। उसने 400 में 316.67 अंक हासिल किए। इस परीक्षा में प्रदेश में दूसरा स्थान भी चित्रकूटधाम मंडल के खाते में रहा।

चित्रकूट के लवकुश कुमार ने 400 में 312 अंक लेकर प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया। बीएड परीक्षा नतीजा घोषित होने के करीब एक हफ्ता बाद ही बांदा के मेधावियों ने फिर बुंदेलखंड और खासकर बांदा का नाम चमका दिया। यूपी कैटेट में तीन छात्रों ने प्रदेश पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया। यह तीनों भी गांवों में रहने वाले किसानों के होनहार बेटे हैं।
विज्ञापन


दस्यु प्रभावित क्षेत्र कल्याणपुर के मेधावी आनंद स्वरूप ने एमएससी एग्रीकल्चर में यूपी टॉप किया। बबेरू क्षेत्र के मझिला गांव के रवि प्रकाश ने एमएससी एग्रीकल्चर में यूपी में तीसरा स्थान हासिल किया। एक अन्य होनहार नरैनी क्षेत्र के गुढ़ाकलां गांव के रामबाबू निषाद ने बीएससी में प्रदेश मेें तीसरा स्थान पाया।

एक पखवारे से मेधावियों की शोहरत का बज रहा डंका अभी खामोश भी नहीं हुआ था कि शुक्रवार को जारी संयुक्त प्रवेश परीक्षा मेें पालीटेक्निक प्रवेश में फिर बांदा सुर्खियों में छा गया। यहां के एक साधारण किसान राजबहादुर के बेटे सुधीर कुमार ने पालीटेक्निक परीक्षा में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है।

ओबीसी कैटगरी में उसे अव्वल स्थान मिला है। सुधीर यहां के मवई गांव का रहने वाला है। पिता के पास खुद की भूमि नहीं है। बंटाई पर खेती करते हैं। सुधीर ने इसी वर्ष इंटर की परीक्षा 92.6 प्रतिशत अंकों से पास की है। साथ ही आईआईटी मेंस परीक्षा भी उत्तीर्ण कर चुका है। वह आदर्श बजरंग इंटर कालेज में पढ़ा है। रंगबहादुर प्रजापति ने खेत बेंचकर सुधीर को पढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें