फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकर पार्क में अस्थि दफनाने पर आपत्ति जताई

Tue, 29 Sep 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल की वरिष्ठ चिकित्सक रहीं डा. अनीता सागर के निधन पर उनकी अस्थियां यहां सरकारी भूमि पर स्थित अंबेडकर पार्क में सोमवार को शाम दफना कर समाधि स्थलनुमा चबूतरा बना दिया गया। इस पर अनुसूचित जाति अधिकारी एवं कर्मचारी संगठन के राजाराम गुरुदेव ने आपत्ति जताई है।
विज्ञापन


उनका कहना है कि अंबेडकर पार्क सार्वजनिक और सरकारी संपत्ति है। बांदा विकास प्राधिकरण इसकी देखरेख करता है। श्री गुरुदेव ने बताया कि उन्होंने ही डा. अंबेडकर की प्रतिमा लगाने के लिए शासन और प्रशासन से अनुमति ली थी। सरकारी संपत्ति पर अस्थियां दफनाया जाना उचित नहीं है।

उन्होंने इस बारे में सिटी मजिस्ट्रेट, डीएम के ओएसडी और नगर पालिका ईओ को भी अवगत कराया है। उधर, सिटी मजिस्ट्रेट आरके श्रीवास्तव का कहना था कि पंचायत चुनाव में व्यस्त हैं। एसडीएम सदर विनय पाठक को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें