फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीसी के आठ वार्डों के लिए 118 नामांकन

Tue, 29 Sep 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य के नामांकन के पहले दिन बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए। डीडीसी के लिए नामांकन में कलेक्ट्रेट के आसपास दिन भर वाहनों की कतारें और भीड़ जमा रही। कई प्रत्याशी बाजे-गाजे और जुलूस के साथ आए। डीडीसी के आठ वार्डों के लिए 118 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया।
विज्ञापन


सोमवार को बड़ोखर खुर्द और महुआ ब्लाक में क्षेत्र पंचायत सदस्य समेत दोनों ब्लाकों में शामिल डीडीसी वार्ड-14 से 21 तक के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए गए। पुलिस की निगरानी में वाहनों को कलेक्ट्रेट के अंदर प्रवेश नहीं दिया गया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर अशोक लाट से क्योटरा तिराहे तक वाहनों की लाइन लगी रही।

डीडीसी के वार्ड-14 में  नौ, वार्ड-15 में 12, वार्ड-16 में 10 और वार्ड-17 में 16 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। वार्ड-21 में सबसे अधिक 25 उम्मीदवारों ने नामांकन कराया।
विज्ञापन


वार्ड-20 में 21, वार्ड 19 में 15 और वार्ड-18 में 10 पर्चे दाखिल हुए। लगभग छह बजे तक नामांकन हुए। क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) के लिए बड़ोखर खुर्द ब्लाक के 100 वार्डों के लिए 163 और महुआ ब्लाक में 106 वार्डों के लिए 223 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।

उधर, दूसरे चरण के लिए तिंदवारी व जसपुरा ब्लाक के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई। पहले दिन तिंदवारी में 45 और जसपुरा ब्लाक में 65 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे। नामांकन पत्रों की बिक्री व नामांकन के लिए तिंदवारी में नौ और जसपुरा में छह काउंटर बनाए गए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें