बांदा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में प्रसव और नवजात के टीकाकरण के नाम पर रुपये मांगने का आरोप लगा है।
हमीरपुर जिले के भरुआ सुमेरपुर निवासी निशा देवी पत्नी अभिषेक साहू ने चिकित्सा अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर संबंधित स्टाफ के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
निशा देवी का 21 अक्तूबर को सीएचसी बबेरू में प्रसव हुआ था। पीड़िता ने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश सिंह पटेल को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कराने और दोषी स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश सिंह पटेल ने बताया कि मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)