बांदा। प्रदेश के कई जनपदों में डेंगू से मौतों के बाद जारी किए गए अलर्ट में स्वास्थ्य विभाग ने टीमें लगाकर छिड़काव शुरू करा दिया है।
डीएम आनंद कुमार सिंह के निर्देश पर सीएमओ डॉ. वीके तिवारी ने दवा छिड़काव का विशेष अभियान शुरू कराया है। लोगों से कहा है कि बर्तनों आदि में पानी भरा न छोड़ें। घर के आसपास सफाई रखें।
नाली और गंदगी वाले स्थानों पर मिट्टी का तेल या जला हुआ मोबिल ऑयल डालें। मलेरिया अधिकारी पूजा अहिरवार ने कहा कि बुखार के रोगी को मच्छरदानी जरूर इस्तेमाल कराएं। पूरे बदन ढकने वाले कपड़े पहने। खाली पेट दवा न खाएं।