फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा के कृषि छात्र जबलपुर में कर सकेंगे शोध

विज्ञापन
Agriculture students of Banda will be able to do research in Jabalpur - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। बुंदेलखंड की जलवायु में वानिकी के महत्व पर शुक्रवार (10 दिसंबर) को उष्ण कटिबंधीय वन अनुसंधान संस्थान, जबलपुर व कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्व विद्यालय के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। कृषि विश्वविद्यालय की ओर से कुलपति नरेंद्र प्रताप तथा संस्थान की ओर से निदेशक डॉ. जीआर राव ने द्विपक्षीय समझौते के दस्तावेजों का आदान-प्रदान किया। समझौते के अनुसार यहां के शोधार्थी अब संस्थान में शोध कर सकेंगे।
विज्ञापन

कुलपति ने बताया कि समझौते से वानिकी महाविद्यालय के अंतर्गत संचालित विभिन्न विभागों के साथ अध्ययन, शोध, संगोष्ठी, कार्यशाला, प्रशिक्षण, साझा शोध परियोजनाएं, क्षमतावर्धन कार्यक्रम के क्षेत्र में विभिन्न अवसर मिलेंगे।
उष्ण कटिबंधीय वन अनुसंधान संस्थान, जबलपुर निदेशक ने बताया कि दोनों संस्थान मिलकर वानिकी के क्षेत्र में बुंदेलखंड में किसान उपयोगी तकनीकी विकसित कर किसानों की आय में बढ़ोत्तरी करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

जबलपुर के परिस्थितिकी एवं जलवायु परिवर्तन विभागाध्यक्ष डॉ. अविनाश जैन ने समझौते को क्षेत्र के लिए जरूरी कदम बताया। निदेशक प्रसार डॉ. एनके बाजपेयी, अधिष्ठाता उद्यान डॉ. एसवी द्विवेदी, अधिष्ठाता कृषि डॉ. जीएस पंवार, वित्त नियंत्रक डॉ. अजीत सिंह, जनसंपर्क अधिकारी बीके गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें