फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद बंद होने से भड़के किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बिना किसी सूचना के अचानक एक माह पहले ही धान खरीद केंद्र बंद कर दिए जाने से किसानों में भारी आक्रोश है। बड़ी संख्या में किसान भारी मात्रा में धान की फसल लिए कई-कई दिनों से खरीद केंद्रों में डेरा डाले हैं। मंगलवार को मुख्यालय के कलक्ट्रेट और मंडी समिति परिसर में किसानों ने प्रदर्शन किया और खरीद शुरू कराने की मांग की।
विज्ञापन

खाद्य विभाग, पीसीएफ, कर्मचारी कल्याण निगम समेत प्राइवेट एजेंसियों के खरीद केंद्रों में 15 अक्तूबर से धान खरीद शुरू हुई थी। यह 28 फरवरी तक होनी थी। लेकिन इन्हें 22 जनवरी को ही बंद कर दिया गया। कई दिनों से ट्रैक्टर ट्रालियों पर धान लेकर खरीद केंद्रों में डेरा डाले हैं। नरैनी क्षेत्र के करतल गांव व आसपास के किसानों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर एडीएम को ज्ञापन देकर धान खरीद केंद्र खोले जाने की मांग की। प्रमोद कुुमार, रामनरेश, रामगरीब, कमलेश, रामअवधेश, फूल सिंह, अजय सिंह, नरेंद्र तिवारी, जनार्दन शुक्ल, कमलेश प्रसाद, किशोरी, अखिलेश, रामरती, जागेश्वर, गोविंद, वृजगोपाल, महेश, उषा, अशोक कुमार, लक्ष्मी, संदीप, रमाशंकर, धनश्याम, राजकुमार, श्रीराम पटेल आदि मौजूद रहे।
उधर, मुख्यालय की मंडी समिति में पचनेही, लामा, मवई आदि गांवों के किसानों ने प्रदर्शन किया और धान खरीद निर्धारित 28 फरवरी तक कराने की मांग की। इस बारे में जिला विपणन अधिकारी गोविंद उपाध्याय का कहना है कि ऑनलाइन अपलोडिंग के लिए सिर्फ दो दिन को खरीद बंद हुई है। यह काम पूरा होते ही पुन: खरीद होगी। 28 फरवरी तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें