कलेक्ट्रेट के पास खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा दुकानों से जब्त कर फिकवाई गई मिठाई।
- फोटो : अमर उजाला
खाद्य सुरक्षा विभाग कार्यालय की नाकतले बिक रहे लड्डू खाकर एक ही परिवार के आधा दर्जन सदस्यों की हालत बिगडने के बाद हरकत में आए विभाग ने बुधवार को यहां खानपान की दुकानों में छापे मारे। लगभग एक क्विंटल दूषित मिठाइयां नष्ट कराईं। दो नमूने लिए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओम पाल व अनिल कटियार की टीम ने संकट मोचन मंदिर के आसपास स्थित दुकानों में 60 किलो दूषित लड्डू जब्त किए। इनका नमूना भी सील किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सौरभ उत्तम और सर्वेष कुमार की टीम ने कचहरी तिराहा, रोडवेज बस स्टैंड की दुकानों में 40 किलो मिठाइयां जब्त कर एक नमूना लिया। अभिहित अधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि जब्त की गई मिठाइयां नष्ट करा दी गई हैं। एक सप्ताह तक रोजाना चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।