फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपत्ति के बाद समिति ने बदले छह परीक्षा केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जनपदीय समिति ने यूपी बोर्ड परीक्षा के छह केंद्रों में फेरबदल कर 63 केंद्रों पर मुहर लगा दी है। यह फेरबदल आपत्तियों के आधार पर किया गया है। इस वर्ष 40,208 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने केंद्र निर्धारण प्रक्रिया पूरी कर ली है। पूर्व में बोर्ड द्वारा प्रस्तावित 63 केंद्रों में महज छह केंद्रों में ही फेरबदल किया गया है। गांधी इंटर कॉलेज पनगरा, आदर्श शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज बांदा, आदर्श बालिका इंटर कॉलेज भभुवा, नगर पालिका बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बांदा, चंदन देवी इंटर कॉलेज जारी और आभा सिंह इंटर कॉलेज अतरहट की जगह आदर्श किसान इंटर कॉलेज भभुवा, जीआईसी कालिंजर, जय भारत इंटर कॉलेज मुरवल, फात्मा गर्ल्स इंटर कॉलेज बांदा, स्वर्गीय राम कृपाल बालिका इंटर कॉलेज जखनी व अमर ज्योति इंटर कॉलेज मूंगुस को शामिल किया गया है। यह फेरबदल आपत्तियों के आधार पर किया गया है।
तहसील बांदा में 19, पैलानी में सात, नरैनी में आठ, अतर्रा में 26 व बबेरू में 13 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें छह राजकीय इंटर कॉलेज व 28 सहायता प्राप्त और 27 वित्तविहीन कालेज शामिल हैं। इस वर्ष हाईस्कूल में 21,255 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इनमें 11,729 बालक व 9526 बालिका हैं।
विज्ञापन

इसी तरह इंटर में 18,953 परीक्षार्थियों में 10,310 बालक व 8643 बालिका परीक्षा में शामिल होंगे। डीआईओएस विनोद कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में 38 आपत्तियां आईं थीं। इनमें तीन ने केंद्र न बनाने और 15 ने दूरी अधिक होने और सात ने परीक्षार्थियों की संख्या ज्यादा होने पर आपत्ति दर्ज कराई थी। फाइनल केंद्रों की सूची बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें