फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

71 फीसदी किशोर-किशोरियों का टीकाकरण

विज्ञापन
71% of adolescent girls are vaccinated - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। 15 से 17 वर्ष के किशोर-किशोरियों का टीकाकरण तेजी से किया जा रहा है। तीन जनवरी से शुरू हुए टीकाकरण अभियान को एक माह हो गए हैं। अब तक तकरीबन 71 फीसदी किशोर-किशोरियों को कोरोना के टीके लग चुके हैं।
विज्ञापन

बुंदेलखंड के पांच जिलों बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा और जालौन के 4.53 लाख किशोर-किशोरियों के टीकाकरण का लक्ष्य है। अब तक 3.21 लाख को पहली डोज लग गई है, जो लक्ष्य का 70.90 फीसदी है। हालांकि दूसरी डोज लगवाने वाले किशोर-किशोरियों का औसत प्रतिशत मात्र 0.04 फीसदी है। अब तक सिर्फ 132 को दूसरी डोज लगी है।
वैक्सीनेशन लक्ष्य के नजदीक पहुंचाने में स्कूलों की भूमिका ज्यादा रही। छुट्टी के बावजूद बच्चों को स्कूल बुलवाकर टीका लगवाया गया। किशोर-किशोरियों के टीकाकरण में चित्रकूटधाम के दो जिले हमीरपुर और महोबा अभी फिसड्डी हैं। दोनों जिलों में अब तक 57 फीसदी ही टीकारण हुआ। बांदा 89.25 फीसदी के साथ अव्वल और चित्रकूट 71 फीसदी के साथ दूसरे नंबर पर है।
विज्ञापन

आधा फीसदी को भी नहीं लगी दूसरी डोज
बुंदेलखंड के पांच जिलों में दूसरी डोज लगवाने वाले 15-17 वर्ष के किशोर-किशोरियों की संख्या मात्र 132 है। सबसे ज्यादा दूसरी डोज 46 किशोर-किशोरियों को बांदा जिले में लगी। इसके अलावा हमीरपुर में 25, चित्रकूट में सात, महोबा में तीन और जालौन जिले में मात्र 51 को दूसरी डोज लगी है। दूसरी डोज में कोई भी जिला आधा फीसदी का आंकड़ा भी नहीं छू सका।
किशोर-किशोरियों को शत-प्रतिशत टीकाकरण को लेकर लगातार समीक्षा की जा रही है। स्कूलों में अभियान चलाकर काफी हद तक टीकाकरण हो गया है। जो पढ़ाई छोड़कर घर में हैं या बाहर चले गए, ऐसे किशोर-किशोरियों को चिह्नित किया जा रहा है। घर-घर टीमें जाकर उन्हें वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित कर रही हैं।
विज्ञापन

-डॉ.नरेश सिंह तोमर, अपर निदेशक (चिकित्सा सेवा) चित्रकूटधाम मंडल, बांदा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें