फोटो - 26 नरैनी के जवाहर नगर में आरोपी रामभवन के घर पसरा सन्नाटा। संवाद
नरैनी। मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के बाद आरोपी के भाई रामप्रकाश ने बताया कि उनका परिवार इस फैसले से गहरे सदमे में है। रामप्रकाश ने स्पष्ट रूप से अपने भाई को पूरी तरह निर्दोष बताया।
उन्होंने आरोप लगाया कि उनके भाई को सोची-समझी साजिश के तहत झूठे मामले में फंसाया गया है। परिवार को न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। वे कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई करेंगे। उनके अधिवक्ता उच्च न्यायालय में अपील दायर करने की तैयारी कर रहे हैं। परिवार को उम्मीद है कि उच्च न्यायालय में मामले की निष्पक्ष सुनवाई होगी। उन्हें विश्वास है कि सच्चाई सामने आएगी। निचली अदालत के फैसले से परिवार बेहद आहत है। वे कानून का सम्मान करते हुए न्याय के लिए संवैधानिक रास्ता अपनाएंगे। परिवार के सभी सदस्य मानसिक रूप से कठिन दौर से गुजर रहे हैं। कहा कि परिवार न्याय पाने के लिए संवैधानिक मार्ग पर चलेगा। न्यायालय में मामला लंबित होने से वे सार्वजनिक टिप्पणी से बच रहे हैं।