फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की मौत के बाद पत्नी ने भी दम तोड़ा

Thu, 21 Jan 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
कमासिन (बांदा)। खेत की हालत देख कर कर्जदार किसान की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। उधर, पति की मौत का सदमा बर्दाश्त न होने पर कुछ देर बाद पत्नी भी चल बसी। एक साथ दो मौतों से गांव में मातम का माहौल छा गया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव में रामसिया शुक्ला (67) गुरुवार को दोपहर खेत देखने गया था। परती पड़े खेत की हालत देखखर उसे गहरा सदमा लगा। घर लौटते ही कुछ देर बाद दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई।

पति की अचानक मौत के सदमे में पत्नी राजरानी (64) की भी हालत बिगड़ गई। उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। एक साथ दो मौतों से गांव में शोक छा गया।
विज्ञापन


उधर, मृतकों के पुत्र शत्रुघ्न ने बताया कि 35 बीघा जमीन है। इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक, पछौंहा शाखा का केसीसी का तीन लाख रुपये का कर्ज है। उसके पिता को कर्ज की चिंता भी सता रही थी। मौत की खबर मिलने पर लेखपाल और कानूनगो ने गांव पहुंचकर जांच पड़ताल और जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें