फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के सात माह बाद युवती फांसी पर झूली

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा/बबेरू। शादी के सात माह बाद ससुराल में युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। मायके वालों ने हत्या की आशंका जताई है। उधर, टोला कलां गांव में गर्भवती 25 वर्षीय युवती फांसी के फंदे पर झूल गई। उसकी वहीं मौत हो गई। घटना के वक्त परिवार के लोग खेत में थे। आत्महत्या को आत्महत्या की वजह फिलहाल पता नहीं चल पाई है।
विज्ञापन

मटौंध थाना क्षेत्र के दुरेड़ी गांव में धर्मेंद्र की पत्नी मीना उर्फ रश्मि (22) ने बुधवार को साड़ी के फंदे से फांसी लगा ली। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ससुरालीजनों का कहना है कि पति धर्मेंद्र के शराब के नशे में होने पर पत्नी से विवाद हो गया।
इसी से क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या कर ली। मीना की शादी सात माह पूर्व हुई थी। एक माह पूर्व धर्मेंद्र के भाई संदीप ने भी फांसी लगाकर जान दे दी थी। इस घटना से परिवार उबरा भी नहीं था कि दूसरी घटना हो गई। मायका परमपुरवा (मटौंध) में है। मायके वालों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के टोलाकलां गांव में बुधवार को घर में सूना मौका पाकर सीमा यादव पत्नी अमर यादव ने कमरे का दरवाजा बंद कर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। कुछ देर बाद पहुंचे परिजनों ने उसे तत्काल फंदे से उतारकर सीएचसी पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सीमा का मायका देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरेह गांव में है। शादी 14 मई 2019 को हुई थी। पति के मुताबिक सीमा को आठ माह का गर्भ था। पति या अन्य परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें