फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: थाने में पंचायत कराकर दुष्कर्म पीड़िता की आरोपी से कराई शादी

Wed, 06 May 2026 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जनपद में एक गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां दुष्कर्म की शिकायत लेकर थाने पहुंची पीड़िता की गांव के कुछ लोगों ने कथित रूप से पुलिस की मौजूदगी में आरोपी से ही शादी करा दी। बाद में आरोपी द्वारा दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने और मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 23 नवंबर 2025 को वह अपने साथ हुई दुष्कर्म की घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंची थी। इसी दौरान गांव के कुछ लोग भी वहां पहुंच गए और थाने में ही पंचायत शुरू हो गई। आरोप है कि पंचायत के दौरान दरोगा व गांव के लोगों ने बदनामी का डर दिखाकर आरोपी से निकाह कराने का दबाव बनाया और समझौता करा दिया। पीड़ित महिला का आरोप है कि आरोपी पहले से शादीशुदा था, जिसकी जानकारी उससे छिपाई गई। 26 नवंबर 2025 को शादी के बाद आरोपी उसे अपने एक परिचित के घर ले गया, जहां उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए गए। कुछ समय बाद आरोपी का व्यवहार बदल गया और उसने दो लाख रुपये की मांग करते हुए उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। मांग पूरी न होने पर आरोपी ने पीड़िता के साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। जब पीड़िता ने इसकी शिकायत आरोपी के परिजनों से की तो उन्होंने भी उसका साथ नहीं दिया।
विज्ञापन

महिला थाना प्रभारी मोनी निषाद ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें