फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष के साढ़े आठ महीने बीते, लोहिया गांवों में नहीं पहुंची सोलर साइट

Thu, 18 Dec 2014 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
वित्तीय वर्ष के नौ महीने खत्म होने को है लेकिन लोहिया गांवों में सौर ऊर्जा (सोलर लाइट) लगाने का काम पूरा नहीं हुआ। एक करोड़ रुपये से अधिक का इस्टीमेट ठंडे बस्ते में है।
विज्ञापन


28 लोहिया गांव में सोलर लाइट लगाने के लिए वैकल्पिक ऊर्जा (नेडा) विभाग ने शुरुआत में ही कार्य योजना तैयार कर शासन को भेज दी थी। योजना के तहत प्रत्येक लोहिया गांव में जनसंख्या के मुताबिक गलियों, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर एलईडी लगाई जानी है।

प्रत्येक एलईडी की लागत 20,850 रुपये निर्धारित की गई है। परियोजना निदेशक (नेडा) सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पहले 10 परिवारों पर एक एलईडी का मानक निर्धारित था। चालू वित्तीय वर्ष में इसे बढ़ाकर 30 परिवार कर दिया गया। विभागीय सर्वेक्षण के मुताबिक 28 गांवों में 1.17 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से 562 एलईडी लगाई जानी है।
विज्ञापन


इनमें कुम्हेढ़ा सानी में 28, धुंधुई में 14, खरौली में 17, परसौली में 53, जलालपुर में 23, जारी में 43, पड़ुई में 21, हटेटीपुरवा में 18, डिघवट में 27, खरेई में 12, बिछवाही में 10, नंदवारा में 19, अजीतपारा व जबरापुर में 20-20, किटहाई, दतरौली व शहबाजपुर में छह-छह, गुरौली, सपहाई, संहिगा व मोहरछा में पांच-पांच और दांदौं व मरौली में नौ-नौ एलईडी स्थल प्रस्तावित हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें