फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्स ब्रेकिंग और ओवर स्पीड के नियम उल्लंघन पर 37 चालकों को नोटिस

Thu, 18 Dec 2014 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
एकबारगी ब्रेक लगाने यानि हार्स ब्रेकिंग और ओवर स्पीड से बस चलाने पर परिवहन निगम ने चित्रकूटधाम परिक्षेत्र के 37 चालकों को चेतावनी नोटिस जारी की है।
विज्ञापन


अनुबंधित बसों को छोड़कर निगम ने सभी बसें वीटीएस सिस्टम से लैस कर दी हैं। इनका कंट्रोल रूम क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में है। यह सिस्टम रूट पर चलने वाली बसों पर निगाह रखेगा।

वीटीएस सिस्टम से ही कई ड्राइवर कार्रवाई के घेरे में आए हैं। 12 चालकों ने चलती बस में एक बारगी ब्रेक लगाया। 25 ड्राइवरों को ओवर स्पीड पर नोटिस जारी हुई है। यह ड्राइवर 75 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बस चला रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय प्रबंधक डीवी सिंह ने बताया कि दोबारा इन ड्राइवरों ने गलती की तो इन पर कड़ी कार्रवाई होगी। साथ ही इन्हें स्टेयरिंग से हटाकर ट्रेनिंग में भेज दिया जाएगा।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें