फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सास से विवाद के बाद बहू ने लगाया फंदा, भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। सास-बहू में विवाद पर तैश में आकर बहू ने फंदा लगा लिया। समय रहते पति ने देख लिया। उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली के सैमरा गांव निवासी संजमा देवी (20) ने रविवार को सुबह घर के कमरे में फंदा लगा लिया। पति गोरेलाल ने देखा तो उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पति ने बताया कि घर का बंटवारा हो गया है। मां तुलसा देवी ने दाल दरने की चक्की को उठाकर उसके हिस्से वाले घर में रख दिया था।
विज्ञापन

इससे पत्नी संजमा और मां तुलसा के बीच विवाद हो गया। उसने मना किया तो संजमा ने पति के ऊपर हंसिया से वार कर दिया। इस पर पति ने संजमा को कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद संजमा ने फंदा लगा लिया। बताया कि दो साल पहले प्रेम विवाह किया था। देहात कोतवाली इंस्पेक्टर सुखराम ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें