फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से विवाद के बाद मजदूर फंदे पर झूला

विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। पत्नी से विवाद के बाद प्रवासी मजदूर फंदे पर झूल गया। गैर बिरादरी में शादी करने से परिवार वाले उससे वास्ता नहीं रखते थे।
विज्ञापन

नरैनी थाना क्षेत्र के करतल कस्बा निवासी कृष्णा (25) दिल्ली में मजदूरी करता था। सोमवार की सुबह वह दिल्ली से पत्नी और बच्चों सहित गांव आया था। शाम को किसी बात पर उसका पत्नी से विवाद हो गया और मकान के दूसरे कमरे में धन्नी में गमछे से फांसी लगा ली। पत्नी ने दरवाजा खटखटाया, नहीं खुलने पर दोनों बच्चों को लेकर करतल पुलिस चौकी पहुंच गई। पुलिस ने घर आकर कमरे का दरवाजा तोड़ा तो कृष्णा फंदे पर लटक रहा था। पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

उसके दादा बड़े रैकवार का कहना है कि कृष्णा ने सात साल पहले गांव की एक गैर बिरादरी की युवती से शादी कर ली थी। जिससे परिवार के लोग उससे कोई वास्ता नहीं रखते थे। घर से अलग रहता था। दिल्ली में मजदूरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें