बांदा। जिला अधिवक्ता संघ का दो न्यायालयों का कार्य बहिष्कार और सत्याग्रह डीजे व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय से हुई बातचीत के बाद समाप्त हो गया। सोमवार से सभी अदालतों में कार्य होगा।
बार संघ अध्यक्ष अशोक दीक्षित की अध्यक्षता में शनिवार को आमसभा की बैठक हुई। इसमें अधिवक्ताओं के बीच आम सहमति बनी कि मांगों को लेकर जनपद न्यायाधीश व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय से बातचीत की जाए। जिला अधिवक्ता संघ के प्रतिनिधिमंडल व जनपद न्यायाधीश और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय के बीच संतोषजनक वार्ता हुई। जनपद न्यायाधीश डॉ. बब्बू सारंग ने अधिवक्ता संघ को समस्याओं के निराकरण को लेकर आश्वस्त किया।
महासचिव रामप्रकाश शिवहरे ने बताया कि न्यायिक अधिकारियों से वार्ता के बाद कार्य बहिष्कार व सत्याग्रह को समाप्त कर दिया गया है। सोमवार से सभी न्यायालयों में पूर्व की तरह अधिवक्ता न्यायिक कार्य करेंगे। आम सभा की बैठक में पूर्व बार संघ अध्यक्ष जागेश्वर यादव, अवधेश गुप्ता, शंकर सिंह, रामस्वरूप सिंह, राजेश दुबे, ओमप्रकाश गौतम, एजाज अहमद, रामकृष्ण त्रिपाठी सहित कालिका प्रसाद, राघवेंद्र भदौरिया, सुनील कुमार गुप्ता, वेदप्रकाश गुप्ता, उमाशंकर, बृजेश द्विवेदी, बीएम कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
इंदिरा चौक के पास सराफा कारोबारी की दुकान के बाहर चिट्ठी फैंकने वाला सीसीटीवी में हुआ कैद: संवा