बांदा। जैन समाज ने गुरु तारण स्वामी की 576वीं जयंती धूम से मनाई। सुबह प्रभात फेरी निकाली गई। चंवर नृत्य में भजनों पर महिला व पुरुष जमकर थिरके। जैन चैत्यालय में भजन-कीर्तन हुआ और प्रसाद भी बांटा गया।
जैन समाज के 108 मंडलाचार्य श्री तारण तरण गुरु महाराज जन्म जयंती पर रविवार को प्रातः आठ बजे छोटी बाजार चैत्यालय जी से खिन्नीनाका होते हुए झंडा चौराहा चैत्यालय तक प्रभात फेरी निकाली गई। भक्तों ने रास्ते में गुरुवर के जयकारे लगाए। इसके बाद चैत्यालय जी में तारण त्रिवेणी जी का पाठ हुआ।
दिगंबर जैन समाज ने भजन कीर्तन के साथ भगवान महावीर की जिनवाणी की पूजा की। भजन कीर्तन के साथ आरती हुई। गुरुवर के उपदेशों को अपने जीवन में अंगीकार करने का संकल्प लिया। शाम को बालिकाओं ने मंगलाचरण पर नृत्य किया। बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रकाश चंद जैन, दिनेश, सचिन, सुनील, संदीप, अजय, अमित, सौरभ, राकेश, मनीष, मुकेश, सुभाष, सुरेंद्र, आलोक आदि मौजूद रहे। (संवाद)
इंदिरा चौक के पास सराफा कारोबारी की दुकान के बाहर चिट्ठी फैंकने वाला सीसीटीवी में हुआ कैद: संवा