बांदा। मौदहा (हमीरपुर) में अधिवक्ता बुद्धराज
कुशवाहा पर पिछले दिनों हुए हमले और आरोपियों को अब तक गिरफ्तार न किए जाने
के विरोध में अधिवक्ताओं ने सोमवार को प्रदर्शन किया। साथ ही मंडलायुक्त
को ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में कहा कि पहले तो कुशवाहा पर हमला हुआ।
उसके बाद वहां की पुलिस ने उनका अपमान किया। अपराधियों को आज तक गिरफ्तार
नहीं किया। यह न्यायालय की अवमानना है। इस घटना से बुंदेलखंड के सभी
अधिवक्ता दुखी हैं। सोमवार को अधिवक्ताओं ने अदालती कामकाज भी नहीं किए।
मांग की कि दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।
ज्ञापन देने वालों
में अधिवक्ता मनमोहन सिंह, राकेश निगम, जयराम सिंह चंदेल, गया प्रसाद
कुशवाहा, राम कुमार राजपूत, राजेंद्र गर्ग, विनय त्रिपाठी, शिव मोहन
मिश्रा, विजय श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।