कृषि तकनीक प्रशिक्षण के दौरान संबोधित करते कुलपति डा.एनपी सिंह। संवाद
- फोटो : BANDA
बांदा। बुंदेलखंड में उन्नत कृषि तकनीकों पर जोर देते हुए कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्व विद्यालय के कुलपति डा.एनपी सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा बुंदेलखंड की विभिन्न समस्याओं और उनके निराकरण के लिए हर संभव उपाय किए जा रहे हैं। उन्होंने कृषि तकनीकों को किसानों तक पहुंचाने पर जोर दिया।
सोमवार को विश्वविद्यालय में नाबार्ड के सहयोग से आयोजित उन्नत कृषि तकनीकों द्वारा उद्यमिता विकास विषय पर आयोजित प्रशिक्षण में बांदा व चित्रकूट के विभिन्न गैर सरकारी संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल रहे। समन्वित कृषि प्रणाली, मशरूम उत्पादन, फूलों की खेती, सब्जियों की खेती, कृषि अवशेषों से वस्तु उत्पादन आदि विषयों पर मार्गदर्शन किया गया।
प्रशिक्षार्थियों ने विश्वविद्यालय में स्थित इकाइयों का भ्रमण किया। नाबार्ड के डीडीएम संदीप गौतम ने योजनाओं की जानकारी दी। डॉ. मुकुल कुमार, डॉ. अजय सिंह, डॉ. अनिकेत काल्हापुरे, संदीप गौतम, डॉ. दिनेश शाह, हर्षद मांडगे सहित विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डा.बीके गुप्ता आदि उपस्थित रहे। संचालन डॉ. सौरभ और आभार डॉ. नरेंद्र सिंह ने जताया।