फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिकाओं को गोद लिया, माताओं से केक कटवाया

विज्ञापन
महिला अस्पताल में नवजात कन्याओं और उनकी प्रसूता माताओं के साथ विधायक, डीएम व अस्पताल के अधिकारी। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। नवेली बुंदेली कन्या जन्मोत्सव का सिलसिला जारी है। मंगलवार को जिला महिला अस्पताल में नवजात बालिकाओं को विधायक ओममणि वर्मा और डीएम अनुराग पटेल आदि ने गोद में लेकर दुलारा। नवजात 9 बालिकाओं की माताओं से केक कटवाकर खिलाया। जन्म प्रमाण पत्र भी सौंपे गए।
विज्ञापन

विधायक श्रीमती वर्मा ने कहा कि बेटियां बेटों से कम नहीं हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल ने कहा कि बेटियां हमारी संस्कृति और देश का गौरव हैं। नवेली बुंदेली कन्या जन्मोत्सव अच्छी पहल है। डीएम अनुराग पटेल ने कहा कि मंगलवार को महिला जिला अस्पताल में 9 बालिकाओं ने जन्म लिया है।
इन सभी का जन्मोत्सव मनाया गया। भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना गुप्ता ने कहा कि बेटियां हर क्षेत्र में नाम रोशन कर रही हैं। इस अवसर पर सीएमएस डा.एसएन मिश्रा, तहसीलदार पुष्पक, ट्रेनी डिप्टी कलेक्टर यादवेंद्र सिंह सहित डा.चारू गौतम, कुमारी श्वेता साहू इत्यादि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें