फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबीबीएस की 100 सीटों में 78 में हुआ प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में एमबीबीएस की 100 सीटों पर दाखिले के लिए पहले चरण की अंतिम तिथि सोमवार को खत्म हो जाएगी। अब तक 78 अभ्यर्थियों ने सारी औपचारिकताएं पूरी कर यहां प्रवेश ले लिया है।
विज्ञापन

100 सीटों में 85 फीसदी राज्य और 15 फीसदी ऑल इंडिया कोटा निर्धारित है। हालांकि राज्य स्तरीय कोटे में 3 सीट आरक्षित की गई हैं। सिर्फ 82 सीट पर ही प्रवेश की अनुमति दी गई है।
मेडिकल कालेज उप प्रधानाचार्य/नोडल प्रभारी डा.एसके कौशल ने बताया कि यह छठवां सत्र है। पहले चरण की अंतिम तिथि 7 फरवरी (सोमवार) है। एमबीबीएस सीटों पर अब तक 78 युवक-युवतियों ने दाखिला ले लिया है। इनमें 76 उत्तर प्रदेश और 2 आल इंडिया कोटे से हैं।
विज्ञापन

शेष सीटों पर प्रवेश दूसरे चरण में 13 फरवरी से शुरू होंगे। बताया कि प्रवेश के दौरान संबंधित छात्र-छात्राओं का नीट एडमिट कार्ड, अंकपत्र, कालेज आवंटन पत्र, आरक्षण प्रमाणपत्र सहित हाईस्कूल और इंटर के अंकपत्रों का सत्यापन किया जा रहा है। सामान्य वर्ग के लिए 36 हजार और आरक्षित वर्ग में 27 हजार रुपये फीस निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें