फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ऑपरेशन थियेटर में अव्यवस्थाओं पर एडी स्वास्थ्य खफा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ.रेखा रानी ने मंगलवार को दोपहर जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। यहां ऑपरेशन थियेटर में न तो एसी लगी मिली और न ही फ्रिज की व्यवस्था नजर आई। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। प्लांट से थियेटर तक ऑक्सीजन की आपूर्ति न होने से मरीजों के ऑपरेशन तक नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने तत्काल व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय में बिचौलियों द्वारा मरीजों को भर्ती कराने और मरीजों के शोषण की शिकायत पर मंगलवार को अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. रेखारानी जिला अस्पताल पहुंच गईं। उनके साथ संयुक्त निदेशक डाॅ. बीके वर्मा, प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. विनीत सचान भी रहे। अस्पताल में उन्होंने वार्डों व ओटी का निरीक्षण किया। ओपीडी में विभिन्न चिकित्सकों के कक्षों में वार्ड ब्वाय मिले। जनरल सर्जन डाॅ.अदिति श्रीवास्तव के कक्ष में वार्ड ब्वाय द्वारा मरीजों का उपचार किए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई। ओटी कक्ष के निरीक्षण के दौरान चिकित्सकों ने निश्चेतक ट्राली के क्रियाशील न होने सहित अन्य समस्याएं बताईं।मरीजों के ऑपरेशन न होने की बात कही। इसके बाद उन्होंने हीटवेव वार्ड, औषधालय सहित अन्य कक्षों को भी देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें