फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवाओं की जमाखोरी करने वालों होगी कार्रवाई : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। डीएम आनंद कुमार सिंह ने कहा कि डेंगू समेत मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए पूरी तैयारी की गई है। मेडिकल टीमें लगाई गई हैं। एसडीएम, बीडीओ और तहसीलदारों को क्षेत्रों में भ्रमण कर बीमारियों पर निगाह रखने और फागिंग कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

दवाओं की जमाखोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। डीएम ने यह जानकारी शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में मीडिया से रूबरू होने के दौरान दी। उन्होंने बताया कि सात सितंबर से 16 सितंबर तक विशेष अभियान चलेगा। टीमें घर-घर जाकर संक्रामक रोगियों का पता करेंगी और रिपोर्ट देंगी।
इस अभियान के सहारे मौसमी बीमारियों के अलावा कोरोना की तीसरी लहर से भी निपटा जा सकेगा। उन्होंने दावा किया कि पांच ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए गए हैं, सभी संचालित हैं। हरेक प्लांट से लगभग चार हजार लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन का उत्पादन हो रहा है।
विज्ञापन

साथ ही जनपद में वैक्सीनेशन का लक्ष्य 13.18 लाख था। अब तक छह लाख से ज्यादा लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं। सीएमओ डा. वीके तिवारी ने बताया कि डेंगू व मौसमी रोगों के लिए पर्याप्त दवाएं हैं। शहर में छह सदस्यीय जिला मलेरिया टीम गठित की गई है।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी आशा और एएनएम की टीमें गठित की गई हैं। मेडिकल कॉलेज प्रधानाचार्य डा. मुकेश कुमार यादव, वरिष्ठ फिजीशियन डा. शैलेंद्र यादव और जिला अस्पताल सीएमएस डा. यूबी सिंह ने भी संबोधित किया। इस मौके पर जिला मलेरिया अधिकारी पूजा अहिरवार आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें