फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: चोरी का आरोप लगाकर मुनीम को प्लास्टिक की पाइप से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। चोरी का इल्जाम लगाकर मुनीम को प्लास्टिक के पाइप से मारा पीटा। 70 लाख रुपये चोरी का आरोप लगाया। पिता, भाई व पीड़ित से सादे कागज में हस्ताक्षर भी करा लिए। पीड़ित की तहरीर पर आरोपी ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के परशुराम तालाब मोहल्ला निवासी वीरेंद्र कुमार ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह कालूकुआं निवासी हर्षित सिंह ठेकेदार आरएफसी के साथ हमीरपुर व महोबा में मुनीमी का काम करता है।महोबा व राठ के गोदाम से तीन-चार माह पूर्व लाखों का माल चोरी हो गया था। जिस पर 28जुलाई को ठेकेदार हर्षित सिंह व उसके साथ तीन चार लोग आए और महोबा ले गए। वहां चोरी का आरोप लगाकर प्लास्टिक कीपाइप से मारा पीटा।
आरोप लगाया कि 70 लाख का नुकसान किया है। उसके पिता, भाई व उससे सादे कागज में हस्ताक्षर भी करा लिए। डर की वजह से वह घर में रहा। बाद में उसने ठेकेदार के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें