फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: दरवाजा न खोलने पर तमंचे से किया फायर, भाभी को लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू। दरवाजा न खोलने पर देवर ने तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली दरवाजे को फाड़कर भाभी के कंधे में जा धंसी। महिला को इलाज के लिए परिजन कानपुर ले गए हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के पड़री गांव निवासी समर सिंह 26 जुलाई को नशा मुक्ति केंद्र कानपुर से अपने घर आया हुआ था। शुक्रवार को दोपहर वह घर का दरवाजा खोलवा रहा था। परिजनों द्वारा दरवाजा न खोले जाने पर उसे तैश में आकर तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली दरवाजे को फाड़ते हुए दरवाजे की ओट में खड़ी भाभी पूनम (35) पत्नी संग्राम सिंह के कंधे में जा धंसी। परिजन पूनम को तिंदवारी पीएचसी ले गए। वहां उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया।
कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि गोली चलने का मामला आया है। समर सिंह नशे का लती बताया गया है। वह कुछ दिन पूर्व नशा मुक्ति केंद्र से इलाज कराकर लौटा था। घर में हंगामा कर रहा था। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें