फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशियों के चोरी होने से गुस्साए ग्रामीणों ने हाइवे पर लगाया जाम

Thu, 06 Aug 2015 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
दुधारू पशुओं की लगातार हो रही चोरी और पुलिस की अनदेखी पर कई गांवों के ग्रामीणों का गुरुवार को गुस्सा फूट पड़ा। बघेलाबारी तिराहे पर नेशनल हाइवे पर जाम लगा दिया। क्षेत्राधिकारी ने बमुश्किल लगभग दो घंटे बाद जाम खत्म कराया। इस दौरान हाइवे पर वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन


क्षेत्र में काफी दिनों से ग्रामीणों की भैंसें चोरी हो रही हैं। पुलिस इन पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही। बघेलाबारी गांव के चुन्नीलाल की 5 भैंसे 3 अगस्त की रात अज्ञात लोग वाहन में भर ले गए। चुन्नीलाल ने थाने में सूचना दी। पुलिस ने अनसुनी कर दी। चुन्नीलाल को अगले दिन पता चला की उसकी भैंसें पड़ोसी जनपद फतेहपुर के खनतवा गांव में है।

उसने तत्काल थानाध्यक्ष को फोन पर खबर दी। तब थानाध्यक्ष ने टाल दिया। गुरुवार को सुबह जबरापुर, खेरिया, बघेलाबारी, रंजूपुर गांवों में ग्रामीणों ने मुनादी कराई। चारों गांवों के सैकड़ों लोग सुबह करीब साढ़े 9 बजे बघेलाबारी तिराहे पर इकट्ठा हो गए और सड़क जाम कर दी।
विज्ञापन


कुछ देर बाद थानाध्यक्ष पहुंचे और समझाया-बुझाया। भाजपा नेता अरुण पटेल सहित मोतीलाल, जुगुल किशोर, गया प्रसाद, ग्राम प्रधान देवराज, कुलदीप पटेल आदि ने अधिकारियों के आए बगैर जाम न खत्म करने का एलान किया। बाद में एसडीएम ने कानूनगो राम विशाल कुशवाहा को भेजा। क्षेत्राधिकारी राजेश सिंह भी आए। उन्होंने 15 दिन के अंदर पशु चोरी को खुलासा करने का आश्वासन दिया। इसी के बाद 11:50 बजे जाम खत्म हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें